होम = Breaking = राज्यसभा की 11 सीटों के लिए बिहार, ओडिशा और हरियाणा में वोटिंग जारी

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए बिहार, ओडिशा और हरियाणा में वोटिंग जारी

by | Mar 16, 2026 | Breaking, News Big

Rajya sabha election 2026: देश के तीन राज्यों की राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज मतदान होने जा रहा है। इनमें बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं। बिहार, ओडिशा और हरियाणा की राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सभी सीटों के नतीजे भी आज शाम तक घोषित किए जा सकते हैं। इस बार देशभर में कुल 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

बिहार में 5 सीटों पर चुनाव

बिहार में चार सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नबीन व शिवम कुमार के पक्ष में समीकरण मजबूत बताए जा रहे हैं। हालांकि असली मुकाबला पांचवीं सीट पर देखने को मिल सकता है, जहां उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन समर्थित एडी सिंह के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

ओडिशा की 4 सीटों पर चुनाव

ओडिशा की चार सीटों पर भी दिलचस्प समीकरण बने हुए हैं. उम्मीद है कि BJP और BJD दो‑दो सीटें जीत सकती हैं।

हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं. BJP के पास 48 विधायक हैं, जबकि INLD के दो और तीन निर्दलीय विधायक भी उसे समर्थन देते हैं. ऐसे में उसके पास कुल 53 वोट हैं. संजय भाटिया की जीत तय मानी जा रही है, जिसके बाद BJP के पास 22 वोट शेष बचेंगे. कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं और उसका प्रत्याशी करमवीर बोध आसानी से जीत हासिल कर लेगा. लेकिन निर्दलीय सतीश नांदल के मैदान में उतरने से चुनाव रोमांचक हो गया है।

बंगाल