होम = Breaking = राज्यसभा की 37 में 26 सीटों पर हुआ निर्विरोध चुनाव, अब 11 सीटों के लिए 16 मार्च को होगी वोटिंग

राज्यसभा की 37 में 26 सीटों पर हुआ निर्विरोध चुनाव, अब 11 सीटों के लिए 16 मार्च को होगी वोटिंग

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा के लिए 10 राज्यों की 37 में से 26 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सदस्यों में एनसीपी (शरद) प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।

इन राज्यों में 11 सीटों के लिए वोटिंग 16 मार्च को

बिहार, ओडिशा और हरियाणा की राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग 16 मार्च को होगी। इन राज्यों में अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव कराया जाएगा। बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

ये उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, रामराव वडुकुटे, माया इवनाते, ज्योति वाघमारे व पार्थ पवार निर्विरोध चुने गए। तमिलनाडु से तिरुची शिवा, जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन, एम क्रिस्टोफर तिलक, एल के सुदीश, एम थंबीदुरई, अंबुमणि रामदास को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया है। पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा, बाबुल सुप्रियो, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी, कोएल मलिक का राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनाव हुआ। असम से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में जोगेन मोहन, तेरोस गोवाला व प्रमोद बोरो शामिल हैं। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी का निर्विरोध चुनाव हुआ। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनाव लक्ष्मी वर्मा व फूलो देवी का हुआ। वहीं, हिमाचल से अनुराग शर्मा निर्विरोध चुने गए।

ये भी पढ़ें: 20 साल बाद नीतीश की सियासत का पूरा चक्र! सांसद से बने थे मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की राह

राज्यसभा चुनाव में बढ़ा रोमांच! बिहार-हरियाणा में कड़ा मुकाबला, कई दिग्गज निर्विरोध पहुंचेंगे उच्च सदन

बंगाल