Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल गए हैं। इस मुश्किल घड़ी में अब फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनके समर्थन में सामने आए हैं। सोनू सूद ने पहले ट्वीट कर इंडस्ट्री से मदद की अपील की थी और अब सलमान खान, अजय देवगन समेत कई सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आए हैं।
मैनेजर ने बताया मदद का हाल
राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, रतन नैन और डेविड धवन जैसे बड़े सितारे राजपाल की मदद के लिए सामने आए हैं। गोल्डी ने कहा, “राजपाल इस समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं और सभी का धन्यवाद करते हैं।”
पत्नी राधा यादव का बयान
राजपाल यादव की पत्नी राधा ने कहा, “इंडस्ट्री के सभी लोग हमारे साथ खड़े हैं। मदद के लिए आगे आए हर व्यक्ति को हम दिल से धन्यवाद देते हैं।”
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहले भी मदद की थी
सूत्रों के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहले भी राजपाल यादव की मदद कर चुके हैं। उन्होंने चुपचाप 10 लाख रुपये की सहायता दी थी। नवाजुद्दीन हमेशा इस तरह के कामों को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं।
जमानत याचिका की सुनवाई कल
राजपाल की जल्द रिहाई की उम्मीद जताते हुए मैनेजर ने कहा कि कल उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। परिवार मानसिक रूप से मजबूत है और उम्मीद है कि राजपाल जल्दी रिहा हो जाएंगे।
कौन-कौन आए मदद के लिए आगे
सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी और केआरके सहित कई सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। राव इंद्रजीत ने 1.11 करोड़ रुपये का योगदान दिया और राजपाल के बैंक विवरण साझा कर दूसरों से मदद करने का आग्रह किया। राजनेता तेज प्रताप यादव ने 11 लाख और केआरके ने 10 लाख रुपये का योगदान किया।
चेक बाउंस मामला 2010 का
राजपाल यादव साल 2010 के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करोड़ों रुपये लोन लिए थे, जो समय पर चुकाए नहीं जा सके। कोर्ट ने उन्हें 5 फरवरी को तिहाड़ में सरेंडर करने का आदेश दिया था। मामला कुल 9 करोड़ रुपये का है।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगी रिपोर्ट, AAIB की जांच जारी

