होम = Breaking = राजस्‍थान बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट जारी, दौसा की नंदिनी ने हासिल किए 99.17% अंक

राजस्‍थान बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट जारी, दौसा की नंदिनी ने हासिल किए 99.17% अंक

RBSE Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम 2026 में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में नंदिनी विजय ने 600 में से 595 अंक हासिल कर 99.17% के साथ टॉप के करीब पहुंचकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दौसा जिले की रहने वाली नंदिनी की इस सफलता ने उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

ये भी पढ़ें: CBSE 12वीं मैथ का पेपर आया विवादों में, छात्र का दावा- क्यू आर कोड स्कैन करने पर प्ले हो रहा है इंग्लिश गाना; बोर्ड का आया रिएक्शन

दौसा की हैं नंदिनी हासिल किए 595 अंक

नंदिनी विजय शेखावाटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नई मंडी रोड दौसा में पढ़ती हैं। उनकी मां चेतना गुप्ता संस्कृत शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं, जबकि पिता नरेंद्र विजय एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। नंदिनी की मेहनत और परिवार के सहयोग ने उन्हें इस शानदार मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। दौसा जिले के लिए ये गर्व की बात है कि उनकी बेटी पूरे राजस्थान में टॉप करने वालों में शामिल हुई है।

10.49 लाख छात्रों ने दी थी 10वीं की परीक्षा

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,66,561 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,49,068 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। फरवरी में आयोजित इन परीक्षाओं का परिणाम अपेक्षाकृत जल्दी जारी किया गया, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। आमतौर पर परिणाम अप्रैल तक घोषित होता है, लेकिन इस बार समय से पहले रिजल्ट आने से छात्रों को आगे की योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, परिणामों में सुधार भी देखा गया है, जो शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है और लड़कियों की शिक्षा में बढ़ती भागीदारी को भी दर्शाता है।

लड़कियों ने मारी बाजी

RBSE के जारी आंकड़ों के अनुसार छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90 रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 93.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस तरह लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर अपनी बढ़त कायम रखी है। पिछले साल भी छात्राओं ने ही बाजी मारी थी और इस बार भी वही ट्रेंड जारी रहा।

ये भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026:12वीं में बेटियों का दबदबा, लड़कों को छोड़ा पीछे, क्या-क्या बदला इस बार?

बंगाल