Rahul Gandhi News: अमेरिकी-इजरायल के हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है। राहुल ने खामेनेई का नाम लिए बिना पीएम मोदी से पूछा क्या आप किसी देश के मुखिया की हत्या का समर्थन करते हैं? उन्होंने कहा कि यह चुप्पी पूरी दुनिया में भारत की हैसियत को कम करती है।
हवाई अड्डे बंद, हवाई क्षेत्र ब्लॉक…मिडिल ईस्ट देशों में फंसे यात्रियों का क्या है हाल
राहुल ने कहा- करोड़ों जिंदगियां अनिश्चितता का सामना कर रही है
कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया X पर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती दुश्मनी एक नाज़ुक इलाके को बड़े झगड़े की ओर धकेल रही है। करोड़ों लोग, जिनमें लगभग एक करोड़ भारतीय भी शामिल हैं, अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।’ ‘हालांकि सुरक्षा की चिंताएं असली हैं, लेकिन संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले हमले संकट को और बढ़ा देंगे। ईरान पर एकतरफा हमलों, साथ ही ईरान के दूसरे मिडिल ईस्ट देशों पर हमलों की निंदा की जानी चाहिए। हिंसा से हिंसा ही पैदा होती है – बातचीत और संयम ही शांति का एकमात्र रास्ता है।’
‘भारत को नैतिक रूप स्पष्ट करना चाहिए’
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत को नैतिक रूप से साफ होना चाहिए। हमें इंटरनेशनल कानून और इंसानी जिंदगी के बचाव में साफ-साफ बोलने की हिम्मत होनी चाहिए। हमारी विदेश नीति संप्रभुता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित है – और इसे एक जैसा रहना चाहिए।’

