होम = Breaking = राहुल गांधी समेत कांग्रेस के 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

राहुल गांधी समेत कांग्रेस के 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Rahul Gandhi Threats To Kill By Raj Singh: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी राजसिंह आमेरा ने संसद में स्पीकर ओम बिरला के साथ हुए व्यवहार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया। हालांकि, राजस्थान की कोटा पुलिस ने 4 मुकदमों वाले इस आरोपी को दबोच लिया है।

वीडियो मेें आरोपी ने क्या कहा

आरोपी राजसिंह आमेरा ने वीडियो में बेहद आक्रामक तेवर दिखाए। आरोपी ने संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चैंबर के बाहर विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे का जिक्र करते हुए कहा कि ओम बिरला के खिलाफ 25 सांसदों ने जो बदतमीजी की है। आरोपी ने कहा, “दोबारा ऐसा हुआ तो सांसदों के घरों में तोड़फोड़ करेंगे और एक-एक को गोली मारेंगे।”

बीजेपी ने किया इनकार

बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने स्पष्ट किया कि इस व्यक्ति का बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है। डिटेन होने के बाद आरोपी राज आमेरा अब खुद को निर्दोष बता रहा है। उसका कहना है कि विपक्षी पार्टियां फेक आईडी बनाकर उसे फंसा रही हैं।

ये भी पढ़ें: ‘गाजा पीस बोर्ड’ की मीटिंग में पाक की ‘डिप्लोमैटिक हैसियत’ की खुली पोल, ट्रंप के ऑर्डर पर सिर झुकाते दिखे PM शहबाज़

बंगाल