होम = Breaking = राघव चड्ढा ने AAP पर किया पलटवार, कहा- ‘मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो…’; वीडियो आया सामने

राघव चड्ढा ने AAP पर किया पलटवार, कहा- ‘मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो…’; वीडियो आया सामने

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी में आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को सांसद राघव चड्ढा ने आप पार्टी के आरोपों पर पलटवार किया है।  उन्होंने कहा, ‘कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। एक ही जैसी भाषा, एक ही जैसे आरोप। यह एक सोचा-समझा कैंपेन है।’ राघव चड्ढा ने कहा कि आप पार्टी ने मुझपर तीन आरोप लगाए। इन्हीं तीन आरोपों की वजह से मुझे संसद में बोलने से रोका गया।

आप के आरोपों को सांसद राघव ने किया खारिज

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह विपक्ष के वॉकआउट के दौरान सदन में बैठे रहने का दावा “सरासर झूठ” है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि पार्टी एक भी ऐसा उदाहरण पेश करे, जब विपक्ष के वॉकआउट में उन्होंने साथ न दिया हो। राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और यदि ऐसा कोई मामला है तो उसकी फुटेज सामने लाई जाए, जिससे सच्चाई स्पष्ट हो सके।

डरने वाले आरोप पर राघव ने क्या?

राघव चड्ढा ने कहा कि वह राज्यसभा में चीखने-चिल्लाने, गाली-गलौज करने या माइक तोड़ने के लिए नहीं गए हैं, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीएसटी से लेकर इनकम टैक्स, पंजाब के पानी और दिल्ली की हवा जैसे अहम मुद्दों को संसद में उठाया। राघव चड्ढा ने आगे कहा कि उन्होंने सरकारी स्कूलों की स्थिति, पब्लिक हेल्थ केयर, रेलवे की समस्याएं, बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनहित के मुद्दों पर भी आवाज उठाई है।

Tags : AAP POLITICS