होम = Breaking = पूर्व CM राबड़ी देवी ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन, कहा- CM नीतीश महिला हिंसा की घटनाओं पर तोड़े अपनी चुप्पी

पूर्व CM राबड़ी देवी ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन, कहा- CM नीतीश महिला हिंसा की घटनाओं पर तोड़े अपनी चुप्पी

Bihar Vidhan Sabha News: विधानसभा बजट सत्र के 8वें दिन गुरुवार को बिहार में कानून व्यवस्था और महिला हिंसा मामलों को लेकर आरजेडी नेता और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर कुछ कहने का आग्रह करते हैं। राज्य में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। प्रदर्शन के दौरान राबड़ी देवी के साथ पोस्टर व तख्तियां लेकर आरजेडी के एमएलसी व विधायक मौजूद थे।

राबड़ी देवी ने कहा- सरकार बहरी हो गई है

इस दौरान पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने साफ-साफ कहा कि लगातार बिहार में बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं लेकिन सरकार सदन में इसको लेकर कोई जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि ये सरकार बहरी हो गई है। हम लोग चाहते हैं कि सदन में सरकार चुप्पी तोड़े।

विधानसभा में नहीं दिख रहे तेजस्वी यादव

महिला हिंसा की घटनाओं को लेकर एक तरफ जहां राबड़ी देवी लगातार विधान परिषद में एक्टिव नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादल सदन की कार्यवाही से दूर रह रहे हैं। बता दें कि राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद से तेजस्वी यादव विधानसभा नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा सत्र में हंगामे के बीच CM ने तेजस्वी पर किया हमला, कहा- तुम्हारा बाप मेरे ही समय में था

बंगाल