होम = Breaking = रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कतर में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोगों की हुई मौत

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कतर में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोगों की हुई मौत

Qatar Helicopter Crash: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कतर से बड़ी खबर सामने आई है। रविवार को देश के क्षेत्रीय जल में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। कतर आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

तकनीकी कारणों से क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

रिपोर्ट के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र के समुद्र में कतर का एक सैन्य हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के कारण हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार कम से कम छह लोगों की जान चली गई। इस हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग मौजूद थे, जिनमें से एक व्यक्ति अब भी लापता है और उसकी तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहा है। कतर के गृह मंत्रालय ने रविवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा नियमित ड्यूटी के दौरान हुआ, जब अचानक तकनीकी समस्या आने से हेलीकॉप्टर समुद्र में गिर गया।

ईरान युद्ध में कतर पर हुए हैं ड्रोन और मिसाइल हमले

28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद से कतर को कई बार ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ा है, जिससे सुरक्षा स्थिति पहले से ही संवेदनशील बनी हुई है। ऐसे हालात में कतर में हुआ यह हेलीकॉप्टर हादसा चिंता को और बढ़ा रहा है।

बंगाल