PT Usha husband demise V Srinivasan: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार की सुबह में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुख की घड़ी में पीटी उषा से फोन पर बातचीत की और उनके पति वी श्रीनिवासन के निधन पर शोक जताया।
गिरने से घायल हुए श्रीनिवासन की हुई मौत
67 वर्षीय वी श्रीनिवासन की शुक्रवार सुबह घर पर असंतुलन होकर गिरने से मौत हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने घर पर गिर गए। हालांकि उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका है।
खबर पर अपडेट जारी है…
ये भी पढ़ें: कुछ ऐसी टीमें हैं, जिनके खिलाफ तो करता रहूंगा: अपने विकेट सेलीब्रेशन पर पाकिस्तानी स्पिनर अबरार

