Priyanka Gandhi Speak on Women’s Reservation Bill: कांग्नेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में हुई हालिया घटनाओं को लोकतंत्र की बड़ी जीत बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नीत एनडीए परिसीमन और महिला आरक्षण के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश की जा रही थी। प्रियंका ने यह भी कहा कि सीटें बढ़ाने से जुड़ा बिल गिरना खुशी की बात है और सत्ता पक्ष विपक्ष को महिला विरोधी बताकर खुद को मसीहा साबित नहीं कर सकता।
तमिलनाडु रैली में राहुल गांधी ने रैली पर दिया बड़ा बयान
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा- कल संसद में वे एक नया बिल लेकर आए थे लेकिन वे 2023 में ही ‘महिला बिल’ पास कर चुके थे। उस बिल के पीछे ‘परिसीमन’ छिपा हुआ था। इसका मकसद तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व को कम करना था। कल हमने संसद भवन में उस बिल को हरा दिया।
विधेयक के पास नहीं होने पर किरेण रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया
किरेन रिजिजू ने कहा- हम लोग दुखी है यह नुकसान पार्टियों को हुआ इससे दुखी नहीं है। बल्कि देश की महिलाओं के लिए दुखी हैं। देश के संचालन करने में महिलाओं को हिस्सेदारी देने के लिए जो कदम उठाया गया वो पास नहीं हो सका। यह पार्टी का फेल्योर नहीं है बल्कि देश की महिलाओं को नुकसान पहुंचाया गया है। कांग्रेस पार्टी के ऊपर महिला विरोधी काला धब्बा लग गया जो खत्म नहीं होने वाला है। यह पार्टी की असफलता नहीं है महिलाओं को अधिकार न देकर जश्न मनाना सही नहीं है। इससे बड़ी महिला विरोधी मानसिकता नहीं हो सकती।
संसद की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का था मकसद
बीते दिन शुक्रवार को लोकसभा में सरकार संविधान का 131वां संशोधन बिल लाई थी। सरकार इसे पास नहीं करा पाई। यह 54 वोट से गिर गया। इसके जरिए संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था।

