होम = Breaking = केरलम चुनाव के बीच प्रियंका का BJP और LDF पर बड़ा खुलासा, कहा- दोनों में सीक्रेट डील; इसीलिए मोदी सबरीमाला चोरी पर चुप रहे

केरलम चुनाव के बीच प्रियंका का BJP और LDF पर बड़ा खुलासा, कहा- दोनों में सीक्रेट डील; इसीलिए मोदी सबरीमाला चोरी पर चुप रहे

keralam Election News: केरलम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इस बीच राज्य के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की रैलियां और चुनावी सभाएं अपने चरम पर हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कन्नूर में सीपीआई (एम) और बीजेपी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सीक्रेट डील चल रही है। उन्होने कहा कि जब भी कोई पीएम के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स के केस दर्ज हो जाते हैं।

‘LDF ने विचारधार और जवाबदेही से समझौता किया’

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 10 सालों से सत्ता में बने रहने के लिए एलडीएफ ने विचारधारा, जवाबदेही और जिम्मेदारियों से समझौता किया है। उन्होंने कहा कि एलडीएफ और बीजेपी के बीच साठगांठ चल रही है जोल अल्पसंख्यकों, ईसाई समुदाय और उनकी ननों को परेशान करती है। सांसद प्रियंका ने कहा कि हाल ही में पीएम केरलम आए, लेकिन सबरीमाला में बड़ी चोरी के बावजूद एक शब्द तक नहीं बोला। यह बताता है कि इनके बीच सीक्रेट डील चल रही है।

अमित शाह ने केरलम में NDA की जीत का किया दावा

बीते दिनों केलरम आए गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद  केरल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का वोट शेयर बढ़ा है। अब राज्य में बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन की सरकार बनाने का समय आ गया है।