होम = Breaking = ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास हुए जोरदार धमाके, मचा हड़कंप

ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास हुए जोरदार धमाके, मचा हड़कंप

by | Mar 8, 2026 | Breaking, News Featured

Attack on the U.S. Embassy in Oslo: नार्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार तड़के अमेरिकी दूतावास के पास कई तेज धमाके हुए। धमाकों से वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती रिपोर्ट में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। गौरतलब है, अमेरिका और ईरान के बीच बीते 9 दिनों से युद्ध जारी है।

पुलिस का बयान आया सामने

ओस्लो की पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि विस्फोट का कारण और इसमें शामिल लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बयान में कहा गया है, “पुलिस दूतावास के साथ बातचीत कर रही है और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।”

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहा है युद्ध

ओस्लो में अमेरिकी दूतावास पर हमले का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस जांच कर रही है। लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये धमाके ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चलते हुआ है। एजेंसियां घटना को हर एंगल से जांच कर रही है। अमेरिकी-इजरायली हमले में अब तक ईरान को भारी नुकसान हुआ है। ईरान में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: हम पड़ोसी देशों से माफी मांगते हैं: 13 देशों को निशाना बनाने पर ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन

बंगाल