होम = Breaking = मेक्रों संग सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने फ्रांस को बताया स्पेशल पार्टनर, कहा- भारत बनाएगा एवरेस्ट तक उड़ने वाले हेलीकॉप्टर

मेक्रों संग सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने फ्रांस को बताया स्पेशल पार्टनर, कहा- भारत बनाएगा एवरेस्ट तक उड़ने वाले हेलीकॉप्टर

Emmanuel Macron India Visit: मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से टाटा-एयरबस की एच-125 हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस हमारा स्पेशल पार्टनर है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अपने संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजनिक पार्टनरशिप लेवल तक पहुंचाने का फैसला किया है।

ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे जो एवरेस्ट तक उड सके: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस के साथ सिर्फ व्यापार व हथियार की खरीद संबंध सीमित नहीं रहेंगे बल्कि सुरक्षा तकनीक, अंतरिक्ष व वैश्विक मुद्दों पर साथ मिल करने का निश्चय है। उन्होंने कहा कि फ्रांस के साथ मिलकर ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ा भर सके।

हेल्थ में AI को लेकर पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम हेल्थ में एआई के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर, डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर और एयरोनॉटिक्स में स्किलिंग के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च करेंगे। ये भविष्य-निर्माण के प्लेटफार्म हैं। इस दौरान पीएम ने आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप को जड़ से मिटाने को लेकर भारत-फ्रांस की प्रतिबद्धता को जाहिर किया।

ये भी पढ़ें: मुंबई में पीएम मोदी- इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, एआई इंपैक्ट समिट और राफेल फाइटर जेट समेत किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

बंगाल