PM Modi visit Assam: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के गुवाहाटी में पहुंचे। जहां उन्होंने कुमार भास्कर वर्मा सेतु और आईआईएम का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में देश को खतरे डालकर रखा था। जो हथियार खरीदे गए उनका मतल हज़ारों करोड़ का घोटाला होता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान की ऐसे लोगों और विचारों का सम्मान करती है जो देश के खिलाफ सोचते हैं। बता दें कि असम दौरे के दौरान पीएम पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे थे। इसके बाद वे वायुसेना के C-130 एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ पहुंचे। प्लेन ने यहां मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर लैंडिंग की। मोदी ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने।
PM मोदी के भाषण की मुख्य बातें
- असम को अपने शासन में कांग्रेस आर्थिक पैकेज के लिए तरसाया था। बीजेपी कांग्रेस सरकार के मुकाबले 5 गुना ज्यादा मदद दे रही है।
- मोरन हाईवे पर प्लेन के उतरते एक नया इतिहास दर्ज हो गया। कभी नार्थ ईस्ट का नाम आते ही लोग सोचते थे कि छोड़ो टूटी सड़क मिलेंगी तो कब ही पहुंचेंगे। आज यहां हाईवे पर हवाई जहाज भी लैंड करते हैं।
- 10 साल में असम में बीजेपी ने ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े पुल बनाए। कांग्रेस की 70 साल की सत्ता में 3 पुल बने। यह बताता है कि कांग्रेस ने असम को समस्या दी और हमने समाधान दिए।
- पिछले 12 साल में जब भी कोई नई शुरुआत हुई तो उसका फायदा नार्थ ईस्ट को मिला। वंदे भारत शुरू हुई तो असम नार्थ ईस्ट कनेक्ट हो गया। स्लीपर वंदे भारत भी असम से शुरू हुई।
- असम के लोगों के वोट के कारण यहां लाखों परिवारों के घर बने।
ये भी पढ़ें: चीनी और म्यांमार बॉर्डर से चंद मिनटों की दूरी पर बने ELF का PM मोदी ने किया उद्घाटन, हाईवे पर उतरे सुखोई-राफेल

