होम = Breaking = आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- याद आएंगी उनसे जुड़ी हर बात

आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- याद आएंगी उनसे जुड़ी हर बात

by | Apr 12, 2026 | Breaking, News Latest

PM Modi Condoles Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत की अनमोल धरोहर और ‘सुरों की मलिका’ आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी जादुई आवाज हमेशा लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी। उन्होंने इसे संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि आशा ताई की विरासत सदैव अमर रहेगी।

पीएम ने आशा के निधन को लेकर X पर जताया दुख

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘आशा भोसले जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं, जो भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक थीं। दशकों तक फैले उनके असाधारण संगीत सफर ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनियाभर के अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या ऊर्जा से भरपूर रचनाएं, उनकी आवाज में हमेशा एक कालजयी चमक रही। उनके साथ हुई बातचीत को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।’