होम = Breaking = India AI Impact Summit 2026: एआई समिट में PM मोदी ने कहा- AI के लिए खुला आसमान जरूरी, ना हो किसी का एकाधिकार

India AI Impact Summit 2026: एआई समिट में PM मोदी ने कहा- AI के लिए खुला आसमान जरूरी, ना हो किसी का एकाधिकार

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026 का ऑफिशियल इनॉग्रेशन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मिट का उद्घाटन किया और अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एआई का 1/6 हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने आगे कहा कि “भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा आबादी वाला देश, टेक पूल है। भारत नई तकनीक बनाता भी है और उसे तेजी से अपनाता भी है। नई तकनीक की ओर उत्सुक 140 करोड़ भारतीयों की ओर से सभी का स्वागत करता हूं।”

पीएम मोदी ने AI में समझाया MANAV विज़न

पीएम मोदी ने AI के लिए MANAV विजन जारी किया। इसमें M मतलब नैतिक और एथिकल सिस्टम, A मतलब अकाउंटेबल गवर्नेंस, N मतलब नेशनल सॉवरेनिटी, A यानी एक्सेसिबल और इनक्लूसिव और V मतलब वैलिड और लेजिटिमेट है।

AI पर किसी का एकाधिकार ना हो: पीएम

पीएम मोदी ने बताया कि भारत AI को किस तरह से देखता है? उन्होंने कहा कि भारत का स्पष्ट संदेश इस समिट की थीम से है, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय। यही हमारा बेंचमार्क है। AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा नहीं बन जाए और कच्चे माल तक सीमित न रह जाए इसलिए जरूरी है कि इसे खुला आसमान मिले, हर तबके तक इसकी पहुंच हो और इस पर किसी का एकाधिकार ना हो।

खबर पर अपडेट जारी है…

बंगाल