होम = Breaking = प्लेन क्रैश में लूटे गए नोटों की रिकवरी के लिए पुलिस ने 20 से ज्यादा घरों में की छापेमारी, 65 करोड़ की करंसी लेकर जा रहा था प्लेन

प्लेन क्रैश में लूटे गए नोटों की रिकवरी के लिए पुलिस ने 20 से ज्यादा घरों में की छापेमारी, 65 करोड़ की करंसी लेकर जा रहा था प्लेन

Bolivia Raids Homes: प्लेन क्रैश में लूटी गई नकदी की रिकवरी को लेकर बोलिविया पुलिस ने संदेह के आधार पर 20 से ज्यादा घरों में छापेमारी की है। इस दौरान बड़ी मात्रा में बैंक नोट को बरामद किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ऑफ बोलीविया का कहना है कि जो इन नोटों को रद्द कर दिया जाएगा।

हादसे के बाद 30 प्रतिशत नोटों की हुई थी लूट

बीते दिनों बोलीविया एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह प्लेन बोलिविया देश के अलग-अलग शहरों में केंद्रीय बैंकों तक पहुंचाने के लिए करीब 65 करोड़ रुपए ( करोड़ बोलिवियानो करंसी) लेकर जा रहा था। एल अल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के दौरान कंट्रोल खोने से हादसे का शिकार हो गया है। बेकाबू प्लेन ने बाउंड्री तोड़ते हुए कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मौके का फायदा उठाकर बिखरे बैंक नोटों को कई लोग लूट ले गए। माना जा रहा है कि लूटा गया कैश करीब कुल करंसी का 30 प्रतिशत था।

भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस छोड़े थे

विमान में मौजूद 8 क्रू में से 7 लोग बच गए, लेकिन बाकी मृतकों की मौत कैसे हुई, इसके बारे में अधिकारियों ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग विमान के मलबे की ओर दौड़ पड़े और वहां बिखरे हुए पैसे उठाने लगे। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। जांच की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस कर्नल हेनरी पिंटो ने बताया कि अब तक कई घरों पर छापे मारे जा चुके हैं, जहां से सबूत के तौर पर बैंक नोट मिले हैं। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि लूटी गई रकम को बैंक और वित्तीय संस्थान स्वीकार नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें: कैश से भरा सैन्य प्लेन बोलिविया में हुआ क्रैश, हादसे में 15 लोगों की हुई मौत

बंगाल