होम = Breaking = समंदर में पवन हंस हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिंग, रेस्क्यू जारी

समंदर में पवन हंस हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिंग, रेस्क्यू जारी

Helicopter Makes Emergency Landing at Sea: मंगलवार को पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहे पवन हंस हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के बाद समंदर के पानी में आपात लैंडिंग कराई गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हेलीकॉप्टर को पानी से निकालने की कोशिश की जा रही है।

हेलीकॉप्टर में 7 लोग थे सवार

पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरने के बाद, पवन हंस हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9:30 बजे मायाबंदर के पास समंदर में आपात लैंडिंग कराई। कंपनी ने इस घटना को “शॉर्ट लैंडिंग इंसिडेंट” बताया है। पवन हंस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “आज सुबह करीब 9:30 बजे, मायाबंदर के पास पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर की शॉर्ट लैंडिंग हुई। हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू सदस्यों और पांच यात्रियों के साथ उड़ान भरी थी। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरने और तकनीकी खराबी के तुरंत बाद समंदर में आपात लैंडिग हुई। इस दौरान हेलीकॉप्टर पानी में यात्री के साथ समा गया। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दावा किया गया है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बंगाल