होम = Breaking = पटना में सरेआम फायरिंग… दो युवकों को मारी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

पटना में सरेआम फायरिंग… दो युवकों को मारी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

firing in Patna: बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि के दिन सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई। रविवार को रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल युवकों की पहचान और घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, फायरिंग में घायल हुए युवकों की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है। दोनों दोस्त स्कॉर्पियो गाड़ी से शिवाजी चौक के पास एक दुकान पर चाय पीने आए थे। इसी बीच अचानक बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में इलाज जारी

फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायल युवकों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह और रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इस घटना को आपसी विवाद और पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा है। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बढ़ा तनाव, BLA ने 7 पाकिस्तानी सैनिकों को बनाया बंधक

बंगाल