होम = Breaking = Amit Shah Bihar Visit: पप्पू यादव के गढ़ में अमित शाह का दौरा, प्रशासन हाई अलर्ट पर; जानिए पूरी डिटेल

Amit Shah Bihar Visit: पप्पू यादव के गढ़ में अमित शाह का दौरा, प्रशासन हाई अलर्ट पर; जानिए पूरी डिटेल

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सांसद पप्पू यादव के संसदीय क्षेत्र पूर्णिया में उनके आगमन से पहले व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हाई अलर्ट पर प्रशासन

पूर्णिया एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल के करीब 100 मीटर के दायरे में विशेष निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मौके पर तैनात किया गया है। एक दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में

गृह मंत्री का दौरा 27 जनवरी तक अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में प्रस्तावित है। तीन दिवसीय कार्यक्रम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस, मेडिकल टीम और ट्रॉमा सपोर्ट सिस्टम तैयार रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

जानिए गृह मंत्री का विस्तृत कार्यक्रम

25 फरवरी को अमित शाह विशेष विमान से दोपहर बाद पूर्णिया के चूनापुर स्थित सैन्य हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा शाम लगभग साढ़े चार बजे किशनगंज के लिए रवाना होंगे। किशनगंज में करीब दो घंटे की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रात्रि विश्राम एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्धारित है।

अगले दिन वे अररिया के सीमा चौकी लेट्टी का दौरा करेंगे। दोपहर बाद भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर सात सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसपी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा ‘वाइब्रेट विलेजेस प्रोग्राम’ के तहत सीमावर्ती गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और पलायन रोकने को लेकर चल रही योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे।

तीसरे दिन हाई लेवल बैठक, फिर दिल्ली रवाना

दौरे के अंतिम दिन पूर्णिया में भारत-नेपाल संबंधों से जुड़े विभिन्न विषयों पर उच्चस्तरीय बैठक होगी। शाम करीब चार बजे गृह मंत्री दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। सामरिक दृष्टि से इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा के मद्देनुसार।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का दो दिवसीय इजराइल दौरा, क्यों खौफ में हैं पाकिस्तान-चीन, नेतन्याहू के बयान से दुनिया में मचा हड़कंप

बंगाल