होम = Breaking = पानीपत की तेल रिफाइनरी में बवाल; मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने सुरक्षा बलों पर किया पत्थराव, तोड़ी गाड़ियां

पानीपत की तेल रिफाइनरी में बवाल; मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने सुरक्षा बलों पर किया पत्थराव, तोड़ी गाड़ियां

panipat oil refinery workers protest: हरियाणा के पानीपत जिले में तेल रिफाइनरी के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। इस बीच गुस्साए मजदूरों ने सीआईएसएफ और पुलिस पर पथराव कर दिया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करदी।

ये भी पढ़ें: हरियाणा के इस शहर में भूकंप से सहमे लोग घरों व दुकानों से बाहर निकले, वीडियो किया शेयर

हजारों मजदूरों ने किया हड़ताल

हजारों की संख्या में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से तनातनी का माहौल बन गया और फिर मौजूद सुरक्षा बलों ने कर्मचारियों को एक दायरे में रहकर शांति पूर्वक अपना धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इसके बाद अनेकों कर्मचारी लाठी-डंडों से लैस होकर आगे की ओर बढ़े। साथ ही उनको बैकअप करते हुए कई कर्मचारी पथराव करते हुए आगे बढ़ते रहे। इतना ही नहीं, हिंसक हो चुके श्रमिकों ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के पास कई गाड़ियों को भी पलट दिया और तोड़फोड़ की। किसी तरह CISF और जिला स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को शांत किया।

ये मांगें हैं मजदूरों की

पानी की तेल रिफायनरी में बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। ऐसे में इन मजदूरों की मुख्य मांग ड्यूटी टाइम 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने की है। इसके अलावा वेतन भत्ते को बढ़ाने की मांग भी शामिल है। मजदूरों का कहना है कि तेल रिफाइनरी में काम ज्यादा और वेतन कम है। यह मजदूरों की न्यायिक मांगा है।

ये भी पढ़ें: राजधानी पर आतंकी साया? लाल किला-दिल्ली असेंबली उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

बंगाल