होम = Breaking = पाकिस्तानी जवान BLA के वीडियो में दिखे गिड़गिड़ाते हुए, पाक सरकार का आया रिएक्शन

पाकिस्तानी जवान BLA के वीडियो में दिखे गिड़गिड़ाते हुए, पाक सरकार का आया रिएक्शन

BLA video on Pakistani soldiers: बलूचिस्तान में अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के जारी वीडियो में पाकिस्तानी जवान गिड़गिड़ाते हुए दिख रहे हैं। इस पर पाकिस्तान की सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। सरकार ने कहा कि हमारे किसी भी जवान का अपहरण नहीं किया गया है। वीडियो में कई पाकिस्तानी जवान नजर आ रहे है और अपनी आईडी दिखा रहे हैं।

बीएलए के कब्जे में 7 पाकिस्तानी जवान

पिछले दिनों बीएलओ ने 7 जवानों की तस्वीर जारी कर अपनी मीडिया इकाई हक्कल की ओर से जारी संदेश में कहा था कि उसने 17 पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ा था। इनमें से 10 छोड़ दिए गए जबकि 7 कब्जे में हैं। बताया जा रहा है कि बीएलओ ने पाकिस्तानी जवानों के बदले में अपने लड़ाकों की अदला-बदली के लिए 10 दिन का समय दिया था।

पाक सेना पहले भी बंदी बने जवानों को पहचानने से कर चुकी है इनकार

यह पहली बार मौका नहीं जब पाकिस्तान की सेना या सरकार ने अपने बंदी जवानों को पहचनाने से इनकार किया है। इससे पहले वर्ष 1999 में करगिल लड़ाई के समय भी पाकिस्तान ने सैनिकों के शव लेने से इनकार किया था। यह मुद्दा पिछले दिनों पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में उठाया था और इसे शर्मनाक बताया था।

ये भी पढ़ें: ‘गाजा पीस बोर्ड’ की मीटिंग में पाक की ‘डिप्लोमैटिक हैसियत’ की खुली पोल, ट्रंप के ऑर्डर पर सिर झुकाते दिखे PM शहबाज़

Tags : BLA pakistan

बंगाल