Iran War News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध बुधवार को 26वें दिन में प्रवेश कर गया। वहीं, पाकिस्तान युद्ध को रूकवाने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच शांति पहल की कोशिश कर रहा है। तनाव के चलते ईरान ने होर्मुज स्ट्रेड से निकलने वाले जहाजों पर रोक लगाई है। इस बीच पाकिस्तान के जहाज को ईरान के सैन्य संगठन आईआरजीसी ने रोक दिया है। आईआरजीसी का कहना है कि पाकिस्तानी जहाज के पास अनुमति नहीं है। गौरतलब है, इस मार्ग से भारत अब तक 5 जहाजों को सुरक्षित निकाल चुका है।
ये भी पढ़ें: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाया $2 मिलियन का टोल, सांसद बोरूजेर्दी ने कहा- यह ईरान की शक्ति को दिखाता है
ईरानी दूतावास ने पाक जहाज पर दिया बयान
काबुल में ईरानी दूतावास ने होर्मुज स्ट्रेट में पाकिस्तान के जहाज पर बयान दिया है। दूतावास ने कहा कि “SELEN” नाम का कंटेनर जहाज जरूरी नियमों का पालन नहीं कर पाया और उसके पास गुजरने की अनुमति भी नहीं थी, इसलिए ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने उसे वापस भेज दिया। बयान में कहा गया है, “कानूनी प्रोटोकॉल का पालन न करने और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति न होने के कारण IRGC नौसेना ने कंटेनर जहाज सेलेन को वापस भेज दिया।”
पेजेश्कियान ने होर्मुज स्ट्रेट पर क्या कहा?
राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए खुला है, लेकिन उन देशों के लिए नहीं जो ईरान के खिलाफ काम करते हैं। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा कि “ईरान को नक्शे से मिटाने का भ्रम एक ऐतिहासिक राष्ट्र की इच्छा के खिलाफ हताशा को दर्शाता है। धमकियां और आतंक हमारी एकता को और मजबूत करते हैं। होर्मुज स्ट्रेट उन लोगों को छोड़कर सभी के लिए खुला है, जो हमारी जमीन का उल्लंघन करते हैं, और हम युद्ध के मैदान में इन बेबुनियाद धमकियों का डटकर सामना करेंगे।”
ये भी पढ़ें: युद्ध थामने का मास्टर प्लान या दबाव की रणनीति? डोनाल्ड ट्रम्प का 15-सूत्रीय ‘गुप्त शांति प्रस्ताव’ सामने

