होम = Breaking = भारत के अफगान पर हमले की निंदा वाले बयान पर पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया, जानें भारत और जम्मू-कश्मीर पर क्या कहा

भारत के अफगान पर हमले की निंदा वाले बयान पर पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया, जानें भारत और जम्मू-कश्मीर पर क्या कहा

by | Mar 15, 2026 | Breaking, News Big

Pakistan Strike Taliban Bases: पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर हवाई हमलों को भारत सरकार द्वारा निंदा किए जाने पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने प्रतिक्रिया दी है। अंद्राबी ने भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की टिप्पणियों को ‘बेतुका, बेबुनियाद और ढोंग’ बताया है। उन्होंने पाकिस्तान के अफ़ग़ानिस्तान के भीतर ‘आतंकवादी ठिकानों’ पर हमलों को ‘वैध’ बताया है। गौरतलब है, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। बीते 48 घंटों में पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में 270 से ज्यादा रॉकेट और तोपों के गोले दागे गए।

पाक ने भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर पर क्या बोला?

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने भारत सरकार पर आरोप लगाया कि “अफ़ग़ान ज़मीन से संचालित होने वाले आतंकवादी संगठनों फ़ितना-अल-ख़्वारिज़ और फ़ितना-अल-हिंदुस्तान को भारत सरकार का समर्थन है और आर्थिक संरक्षण के लिए जाना जाता है। उन्होंने कश्मीर मामले का ज़िक्र करते हुए भारत पर मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के उल्लंघन का भी आरोप लगाया।

भारत ने कड़ी निंदा की थी

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान जारी कर ‘अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा’ की थी। बयान में कहा गया, “यह पाकिस्तान की ओर से एक और हमला है, जो एक संप्रभु अफ़ग़ानिस्तान के विचार के ख़िलाफ़ है। भारत दोहराता है कि अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान होना चाहिए। मालूम हो कि बीते दिन पाकिस्तान के हमले के बाद काबुल ने बयान जारी किया था। काबुल का कहना है कि शुक्रवार को पाकिस्तान ने राजधानी काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 6 आम लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: क्या ईरान के बगल में एक और युद्ध छिड़ने वाला है?  हवाई हमलों के बाद तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को बनाया निशाना

बंगाल