होम = Breaking = पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया F16 से हमला; मदरसा समेत 7 ठिकानों पर दागी मिसाइलें, दर्जनों से ज्यादा लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया F16 से हमला; मदरसा समेत 7 ठिकानों पर दागी मिसाइलें, दर्जनों से ज्यादा लोगों की मौत

by | Feb 22, 2026 | Breaking, News Featured

Pak Strike militant Camps in afgan: पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के भीतर घुसकर एयर स्ट्राइक की है। ये हमले F16 फाइटर जैट से किए गए हैं। रिपोर्ट है कि इस स्ट्राइक में मदरसा समेत 7 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। एक परिवार के कम से कम 19 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि इस स्ट्राइक ने दोनों देशों में रिश्तों को तनावपूर्ण बना दिया है। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि टीटीपी और आईएस खोरासन पाकिस्तान पर हमले के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पाकिस्तान सरकार का आया बयान

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया X पर एक बयान में कहा कि देश की सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नाम से भी जाने जाने वाले पाकिस्तानी तालिबान और उसके सहयोगियों से संबंधित 7 शिविरों और ठिकानों के खिलाफ “खुफिया जानकारी पर यह ऑपरेशन चलाया है।

तालिबान सरकार की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया

पाकिस्तान का दावा है कि उसकी सेना ने अफगानिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं। वहीं, अब तक अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन अफगान सूत्रों का कहना है कि रविवार को हुए हमलों में दो सीमावर्ती प्रांतों को निशाना बनाया गया।

कौन है TTP संगठन

दरअसल, कई आतंकी संगठनों ने मिलकर 2007 में टीटीपी की स्थापना की। टीटीपी को अल कायदा का करीबी माना जाता है और यह पाकिस्तान में कई घातक हमले कर चुका है। 2008 में इस्लामाबाद के मेरियट होटल और 2009 में पाकिस्तानी सेना मुख्यालय पर टीटीपी ने हमला किया था। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद पाकिस्तान सरकार के साथ टीटीप का संघर्ष विराम समाप्त हो गया, जिसके बाद टीटीप के पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़ गए।

ये भी पढ़ें: पाक के एयर स्ट्राइक पर आई अफगानिस्तान की बड़ी चेतावनी, कहा- सही वक्त पर देंगे मुंहतोड़ जवाब

बंगाल