होम = Breaking = पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में बड़ी कटौती, बढ़ोतरी के बाद अब लोगों को मिली राहत

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में बड़ी कटौती, बढ़ोतरी के बाद अब लोगों को मिली राहत

PETROL PRICE CUT IN PAKISTAN: पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद अब बड़ी राहत देते हुए कटौती का ऐलान किया है। पाकिस्तान ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि 4 अप्रैल 2026 से पेट्रोल की कीमत में 80 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि डीज़ल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोल 458 PKR/लीटर पहुंच गए थे

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की सरकार ने ऊर्जा संकट के बीच पेट्रोल की कीमत 458 और 520 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे। लेकिन अब सरकार ने अपने फैसले पर यूटर्न लिया है। अब पाकिस्तान में पेट्रोल की क़ीमत 378.41 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक हो गई है, जबकि डीज़ल की क़ीमत 520.35 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक है।

पेट्रोलियम मंत्री मलिक ने क्या कहा?

पाकिस्तान अपनी जरूरत का अधिकांश तेल सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से आयात करता है। ऐसे में खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बनने का सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ता है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नियंत्रण से बाहर हो गई थीं, इसलिए दाम बढ़ाना मजबूरी थी। हालांकि, अब ₹80 प्रति लीटर की कटौती से आम जनता को कुछ राहत जरूर मिली है।