होम = Breaking = ईरान युद्ध का पाकिस्तान पर असर, सैलरी में कटौती से लेकर दफ्तरों में 4 दिन का काम और 2 हफ्ते के लिए स्कूलों को बंद करने का ऐलान

ईरान युद्ध का पाकिस्तान पर असर, सैलरी में कटौती से लेकर दफ्तरों में 4 दिन का काम और 2 हफ्ते के लिए स्कूलों को बंद करने का ऐलान

by | Mar 10, 2026 | Breaking, News Featured

Impact of Iran war on Pakistan: ईरान के खिलाफ शुरू की गई अमेरिका और इजरायल की जंग का असर पाकिस्तान पर पड़ता दिख रहा है। बीते दिनों पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें में इजाफा होने के बाद ऊर्जा संकट से बचने के लिए सरकार ने 2 हफ्ते तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। गौरतलब है, ईरान युद्ध को 10 दिन हो गए हैं। ऐसे में ईरान समेत खाड़ी देशों से आयात होने वाले कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हो गई।

पाक सरकार ने फैसलों को बताया कठिन

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस फैसले को “कठिन” बताया हैय़ उन्होंने कहा कि वह आगे कीमतें बढ़ाने से बचना चाहते हैं, क्योंकि इससे लोगों पर असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी, “ऊर्जा संकट अब एक नया संकट बन गया है।” सोमवार को हुई एक बैठक में उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने हालात को और खराब होने से रोकने के लिए कुछ फैसले किए हैं।

दफ्तरों और स्कूलों पर पाक सरकार ने लिया यह फैसला

सरकार के दफ्तरों में बैंकों को छोड़कर बाकी जगह सप्ताह में केवल चार दिन ही काम होगा। साथ ही आधे कर्मचारियों को घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) का आदेश दिया गया है। स्कूलों में दो हफ्ते के लिए छुट्टियां कर दी गई हैं। दो हफ्ते बाद पढ़ाई ऑनलाइन कर दी जाएगी। सरकारी गाड़ियों के लिए मिलने वाला ईंधन भत्ता, एम्बुलेंस को छोड़कर, अगले दो महीनों के लिए 50 प्रतिशत कम कर दिया गया है। बैठक में यह भी फैसला हुआ कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कम की जाएगी। 2 महीने तक 25 प्रतिशत कम सैलरी मिलेगी। नए उपकरणों की खरीद पर रोक लगेगी और विदेश यात्रा भी कम की जाएगी। सिर्फ वही यात्रा की जाएगी जो “देश के हित में जरूरी” हो, ऐसा शहबाज शरीफ ने कहा।

ये भी पढ़ें: पुतिन ने ईरान को दिया ‘अटूट समर्थन’, मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति पर बधाई

बंगाल