Zelensky meets Reza Pahlavi: ईरान की सियासत को लेकर एक नया बयान सामने आया है। ईरान के पूर्व शाही परिवार से जुड़े रजा पहलवी ने दावा किया कि वह देश में एक अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए “काफी” हैं। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दावे पर संदेह जताया है। इसी बीच अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया है कि रूस युद्ध के दौरान ईरान की मदद कर रहा है, जबकि दोनों देशों के बीच दशकों से करीबी सहयोग रहा है।
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल किए ईरान ड्रोन
वहीं, रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए आक्रमण में ईरान में डिज़ाइन किए गए ड्रोन का भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल हुआ है। पहलवी से मुलाक़ात के बाद ज़ेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन सचमुच एक ऐसा स्वतंत्र ईरान देखना चाहता है जो रूस के साथ सहयोग न करे और मध्य पूर्व, यूरोप और पूरी दुनिया को अस्थिर न बनाए।” वहीं एक अलग पोस्ट में रज़ा पहलवी ने कहा, “देश की संप्रभुता की रक्षा की क़ीमत को यूक्रेन से बेहतर बहुत कम देश समझते हैं।”
ईरान युद्ध में 1300 लोगों की हो चुकी है मौत
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक इस युद्ध में 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में करीब 200 महिलाएं और 12 साल से कम उम्र के लगभग 200 बच्चे शामिल हैं। वहीं 10,000 से ज्यादा नागरिक घायल बताए जा रहे हैं। ईरान की शहीद और वेटरन्स मामलों की फाउंडेशन ने मृतकों की संख्या 1,230 तक पहुंचने की पुष्टि की है। दूसरी ओर, अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन HRANA का दावा है कि ईरान में मरने वालों की संख्या 1,700 से ज्यादा हो सकती है। संगठन के मुताबिक इनमें 1,205 आम नागरिक, 187 सैन्य कर्मी और 316 ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें: नए ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा समेत अन्य नेताओं को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी, $10 मिलियन का रखा इनाम

