Odisha Train Accident: ओडिशा के जाजपुर जिले में आज एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जब चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई। यह घटना गुरुवार जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जब ट्रेन अपने सामान्य रफ्तार से गुजर रही थी। हालांकि इस हादसे में किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई, और राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
हादसे के वक्त ट्रेन की गति धीमी थी
जानकारी के अनुसार, चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। सुबह लगभग 8:51 बजे जब ट्रेन जाखापुरा यार्ड से गुजर रही थी, तो इसके तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। इन डिब्बों में एक एसी कोच और दो जनरल डिब्बे शामिल थे। राहत की बात यह रही कि ट्रेन की रफ्तार उस वक्त काफी धीमी थी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
रेलवे ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया
रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पटरी को दुरुस्त करने के काम में जुट गए। साथ ही, यात्रियों की आवाजाही में कोई व्यवधान नहीं आने दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था से आगे की यात्रा के लिए भेजा जा रहा है। यदि आवश्यकता पड़ी, तो ट्रेन में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे।
रेलवे ने यह भी कहा कि इस हादसे के कारण ट्रेन सेवा पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं पड़ा है, और स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: तीन बहनों की मौत ने मचाई सनसनी, गाजियाबाद केस में अब सामने आया नया खुलासा; जानिए क्या थी वजह

