10 Patients Killed In Major Fire At Odisha’S SCB: ओडिशा के कटक स्थित सरकारी एससीबी हॉस्पिटल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉमा केयर विभाग की आईसीयू में लगी इस आग में 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि गंभीर मरीजों को बचाने के दौरान 11 अस्पताल कर्मचारी झुलस गए। यह घटना रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुई, जब ICU में कई गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा था।
सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने स्थिति की समीक्षा की
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुल 23 मरीजों को अन्य विभागों में शिफ्ट किया गया, जिनमें से 7 मरीजों की मौत ट्रांसफर के दौरान, जबकि 3 की बाद में मौत हुई।
तकों के परिजनों को 25 लाख सहायता राशि का ऐलान
मुख्यमंत्री माझी ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवज़े की घोषणा की है।

