Tipper Truck Collides PCR Van in Odisha:ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के सदर पुलिस थाने के सामने रोड पर रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, टिपर ट्रक ने पीसीआर वैन को टक्कर मार दी जिसमें 5 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई और 3 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना में पुलिस की वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने टिपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
इन पुलिस कर्मियों की हुई है मौत
मामले में एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थला दौरा किया और जायजा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक पुलिस हिरासत में और वाहन को जब्त कर लिया गया है। वहीं, मृतकों में एपीआर जवान काशीराम भोई, देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, हुई मौत

