होम = Breaking = UP के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने के मामले में विधायक बृजभूषण को नोटिस जारी, 7 दिनों में मांगा गया जवाब

UP के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने के मामले में विधायक बृजभूषण को नोटिस जारी, 7 दिनों में मांगा गया जवाब

UP BJP News: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाए जाने के मामले में चरखारी से विधायक बृजभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजपूत को नोटिस जारी किया गया है। मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने इस आचरण को अनुशासनहीनता मानती है और अब बृजभूषण पर एक्शन लेने की तैयारी में है।

विधायक ने जल शक्ति मंत्री के सामने पानी की समस्या को उठाया था

चरखारी विधानसभा से विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने क्षेत्र में पानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बीच सड़क पर रोका था और कथित रूप से बंधक बनाने का उन पर आरोप लगा था। वायरल वीडियो में विधायक ने मंत्री की गाड़ी में बैठकर अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं, खासकर जल संकट से जुड़े मुद्दों को उठाया था।

मर्थक और पुलिस के बीच हुई थी झड़प

इस विरोध के दौरान सीओ सदर और कोतवाल के साथ विधायक बृजभूषण और समर्थकों की झड़प हुई थी। जब पुलिस ने समर्थकों को हटाने की कोशिश की, तो स्थिति और मुश्किल हो गई। रास्ते से लोगों को हटाने के चक्कर में पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

ये भी पढ़ें: पूर्व CM मायावती ने की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, ब्राह्मण समाज ने इस फिल्म का किया विरोध

बंगाल