होम = Breaking = नोएडा के ESIC हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल से मरीज ने कूद कर दी जान, हॉस्पिटल प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

नोएडा के ESIC हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल से मरीज ने कूद कर दी जान, हॉस्पिटल प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

Noida ESIC Hospital: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित ईएसआईसी की 5वीं मंजिल से कथित तौर पर मरीज द्वारा कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। मामले में नोएडा सेक्टर 24 थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान भांगेल निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई, जो ओरल कैंसर का इलाज करा रहा था।

मरीज की पत्नी कर रही थी देखभाल

मुकेश को 9 मार्च को भर्ती कराया गया था और उसके साथ उसकी पत्नी भी थीं। जो अस्पताल में रहने के दौरान उसकी देखभाल कर रही थीं। घटना के समय मुकेश की पत्नी कुछ देर के लिए बाथरूम गई थीं। जब वह लौटीं तो उन्होंने मुकेश को वार्ड में नहीं पाया। बाद में पता चला कि मुकेश पांचवीं मंजिल पर सीढ़ियों के पास गए, खिड़की खोली और वहां से कूद गए। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजन ने कहा- वार्ड में नहीं था कोई स्टाफ

घटना के बाद गुस्साए परिवार के सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय वार्ड में कोई भी कर्मचारी या डॉक्टर मौजूद नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि कैसे एक नाजुक हालत में मरीज को बिना देखभाल के छोड़ दिया गया, जिससे ऐसी घटना हो गई। 

बंगाल