होम = Breaking = नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर घायल

नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर घायल

Noida Building Slab Collapse: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-144 में शनिवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग अचानक गिर गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को पास के फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह निर्माण कार्य श्री महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी के अंतर्गत चल रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हादसे में संलिप्त दो सुपरवाइजरों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन हादसे में किसी भी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बयान दिया

पुलिस ने बताया कि, “थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसी बिल्डिंग या मकान का हिस्सा नहीं गिरा। दो सुपरवाइजर/ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।”

मजदूर की पत्नी ने दिया बयान

हादसे में मारे गए और घायल मजदूर बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। मृतक और घायल दोनों ही एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायल मजदूर की पत्नी ने बताया कि उनका पति और उनके परिवार का एक सदस्य पिछले दो साल से इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे। हादसे ने निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, ‘जब संघ कहेगा, दायित्व छोड़ दूंगा’

बंगाल