होम = Breaking = नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने इस्तीफा दिया; अब दोनों होंगे राज्यसभा सदस्य

नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने इस्तीफा दिया; अब दोनों होंगे राज्यसभा सदस्य

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे अब राज्यसभा के लिए जाएंगे हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी के मुताबिक, इस्तीफा सभापति को सौंपेंगे। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन ने भी एमएलए पद से इस्तीफा दिया और उन्हें भी राज्यसभा के लिए चुना गया है। अब राज्य में अगले मुख्यमंत्री को लेकर सवाल उठ खड़ा हुआ है।

नीतीश के बाद बिहार का अगला CM कौन होगा?

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सत्तारूढ़ गठबंधन में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, और राजनीतिक गलियारों में विभिन्न नेताओं के नामों पर अटकलें लगाई जा रही हैं।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन ने भी एमएलए पद से दिया इस्तीफा

रिपोर्ट है कि नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी नेता संजय सरावगी ने बताया कि उन्होंने स्पीकर को नितिन नवीन का इस्तीफा सौंप दिया है और इसे स्वीकार कर लिया गया है। नितिन नवीन को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे राज्यसभा के लिए भी निर्वाचित हुए हैं, जिसके चलते उन्होंने विधायक पद छोड़ दिया।