होम = Breaking = न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ट्रक से टकराया प्लेन, 2 यात्री की मौत व कई घायल

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ट्रक से टकराया प्लेन, 2 यात्री की मौत व कई घायल

 Plane collides with fire Truck: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक प्लेन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान खड़े एक फायर ट्रक से टकरा गया। हादसे में अब तक 2 यात्रियों की मौत और कई गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बकौल रिपोर्ट, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में एयरपोर्ट पर राहत और बचाव का काम चलता दिख रहा है। एक वीडियो में दिखा कि प्लेन का अगला हिस्सा थोड़ा ऊपर उठा हुआ था, जबकि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा था।

ये भी पढ़ें: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कतर में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोगों की हुई मौत

बंगाल