Nepal election results News: नेपाल में हुए आम चुनाव के लिए वोटों की काउंटिंग जारी है और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। आरएसपी ने अब तक 20 सीटों पर जीत दर्ज कर लिया है और 98 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में शुरुआती मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन्द्र शाह आगे चल रहे हैं। नेपाल में जेन-ज़ी के फेवरेट बालेंद्र शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को काफी पीछे छोड़ दिया है। कोसी, मदेश, बागमती, लुंबीनी लगभग सभी प्रांतों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बढ़त बनाए हुए है।
चुनाव में अब तक ऐसा रहा रुझान
नेपाल के आम चुनाव में 165 सीटों पर सीधे चुनाव हुए थे। इस बार वोट 60 प्रतिश पड़े। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने 20 सीटें जीती हैं। नेपाली कांग्रेस ने 3 सीटें जीती हैं और CPN-UML 11 सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं। श्रम संस्कृति पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही है, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है और प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।
कौन हैं बालेन शाह
पॉलिटिक्स में आने से पहले, बालेन “नेफ़ॉप” (नेपाली हिप-हॉप) में एक जाने-माने रैपर थे। उन्होंने पॉलिटिकल रैप परफॉर्म और प्रोड्यूस किया, जिससे युवा नेपालियों के बीच उनकी एक पहचान बनी। बालेन उन प्रदर्शनकारियों में से थे जो सितंबर 2025 में सड़कों पर उतरे थे और जिस जेन-जी आंदोलन के कारण उस समय की केपी शर्मा ओली सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था। 27 अप्रैल, 1990 को काठमांडू में जन्मे बालेन शाह एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर से रैपर बने। बाद में उन्होंने राजनीति में एंट्री ली, और 2022 में शहर के 15वें मेयर बने।
ये भी पढ़ें: नेपाल में आम चुनाव के लिए बूथों पर वोटिंग जारी, 165 सीटों के लिए 90 लाख वोटर करेंगे वोटिंग

