होम = Breaking = नेपाल में आम चुनाव के लिए बूथों पर वोटिंग जारी, 165 सीटों के लिए 90 लाख वोटर करेंगे वोटिंग

नेपाल में आम चुनाव के लिए बूथों पर वोटिंग जारी, 165 सीटों के लिए 90 लाख वोटर करेंगे वोटिंग

Nepal Elections 2026 Voting: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में नई सरकार के गठन के लिए गुरुवार को वोटिंग हो रही है। सुबह 8 बजे से वोटर बूथों पर वोट कर रहे हैं। जो शाम 5 बजे तक चलेगी। बूथों पर वोटरों की लंबी लाइन देखने को मिली। संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की 275 में 165 सीटों पर सीधे चुनाव होगा जबकि 110 सीटें पार्टी को मिले वोट प्रतिशत के आधार पर दी जाएंगी। इस आम चुनाव में 90 लाख लोग वोट करने की योग्यता रखते हैं। मालूम हो कि नेपाल में ओली सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जो पूरे देश में फैल गया और कई जगहों पर हिंसक घटनाएं सामने आईं थी। इस दौरान 77 लोगों की मौत हुई थी।

नेपाल की ये पार्टियां लड़ रही हैं चुनाव

नेपाल के आम चुनाव में केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) (सीपीएन-यूएमएल), शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और पुष्प कमल दहल की सीपीएन (माओवादी केंद्र) जैसी पुरानी दिग्गज पार्टियां शामिल हैं, जो पिछले लगभग एक दशक से सत्ता में हैं। विश्लेषकों का कहना है कि 35 वर्षीय रैपर से राजनेता बने बलेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) इस दौड़ में सबसे आगे है।

ये नेता पीएम की रेस में शामिल

 नेपाल में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में बालेंद्र शाह, गगन थापा, केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल जैसे कई नेता शामिल हैं। लेकिन इनमें बालेंद्र शाह को सबसे आगे बताया जा रहा है। आरएसपी के टिकट पर झापा-5 सीट से मैदान में उतरे शाह पूर्व प्रधानमंत्री ओली को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। जेन-जी के आंदोलन के कारण ही ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

आज रात से शुरू हो जाएगी वोटों की गिनती

नेपाल में भी बांग्लादेश की तरह ही मतगणना कराई जाती है, जैसे ही मतदान खत्म होता है। उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाती है। इससे साफ है कि आज रात तक नतीजे सामने आने शुरू हो जाएंगे। जबकि चुनाव के परिणाम अगले 2 दिन में आ जाएंगे। जबकि 110 आनुपातिक सीटों के लिए सांसद चुनने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। यहां बैलेट पेपर से वोटिंग हो रही है तो उन्हें गिनने में करीब 48 घंटे का वक्त लग सकता है।

बंगाल