होम = Breaking = नेवी के कर्मचारी ने की प्रेमिका को घर बुलाकर उसकी हत्या, बॉडी के टुकड़े कर फ्रीज़ में छिपाया; सिर को जलाया

नेवी के कर्मचारी ने की प्रेमिका को घर बुलाकर उसकी हत्या, बॉडी के टुकड़े कर फ्रीज़ में छिपाया; सिर को जलाया

by | Mar 30, 2026 | Breaking, Cover Story Big

Navy Employee Kills Girlfriend: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नेवी के एक विवाहित कर्मचारी द्वारा अपनी प्रेमिका को घर बुलाकर उसकी निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने अपराध को छिपाने के लिए प्रेमिका की बॉडी के कई टुकड़े किए और उसे फ्रीज में छिपा दिया। यहां तक कि सबूतों को नष्ट करने की कोशिश भी की। बकौल रिपोर्ट, आरोपी ने खुद थाने जाकर अपने अपराध को कबूला है।

पत्नी की गैर-मौजूदगी में आरोपी ने प्रेमिका को घर बुलाया

मृत प्रेमिका की पहचान वाइजैग निवासी पोलिपल्ली मोनिका के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी विजयानगरम जिले के राजम गांव निवासी चिंतादा रविंद्र (35) है। वह नौसेना के जहाज INS डेगा में तैनात है। आरोपी की 2024 में शादी हो चुकी है। रविंद्र की पत्नी अपने ससुराल गई थी। इस बीच रविंद्र ने अपनी प्रेमिका मोनिका के साथ समय बिताने के लिए उसे अपने घर बुलाया था। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह से दोनों अच्छी तरह रह रहे थे, लेकिन शाम होते-होते दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

आरोपी ने प्रेमिका की हत्या के बाद सिर व हाथ को जलाया

पुलिस ने बताया कि आरोपी रविंद्र ने मोनिका के सिर को काटकर शरीर से अलग कर दिया। इसके बाद उसने पैर और हाथों को कटाकर अलग कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसने पैर और कूल्हों को एक ट्रॉली बैग में पैक कर दिया और धड़ को एक पॉलीथिन में बांधकर फ्रिज में रख दिया। इसके बाद उसने सबूत नष्ट करने के लिए मोनिका के सिर और हाथों को एक अलग स्थान पर ले जाकर कथित तौर पर जला दिया।

पुलिस ने बॉडी के अन्य अंगों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की

पुलिस ने अन्य अंगों की तलाश के लिए अब एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।