Namo Bharat to connect Faridabad-Palwal and Delhi: रेपिड रेल विस्तार के तहत नमो भारत को अब दिल्ली से फरीदाबाद और पलवल तक चलाने की योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती फेज़ में है। इसके लिए सरकार दिल्ली से पलवल रूट की डीपीआर, टेंडर और भूमि अधिग्रहण पर काम करेगी। माना जा रहा है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ट्रैक और पिलर बिछाने में 3 से 4 साल का समय लग सकता है। गौरतलब है, बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत के संपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन किया था।
70-72 किलोमीटर का होगा रुट
फरीदाबाद-पलवल से दिल्ली के सराय काले खां तक करीब 72 किलोमीटर का कॉरिडोर बनेगा। इसके बीच में बदरपुर, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-12, बल्लभगढ़ और आखिरी में पलवल स्टेशन होगा। फिलहाल के इसके रुट तय नहीं किया गया लेकिन माना जा रहा है कि यह मेट्रो लाइन के सामांतर बन सकता है। जो वर्, 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है।
नमो भारत से जेवर एयरपोर्ट और पलवल को जोड़ने की है योजना
इस नमो भारत कॉरिडोर को आगे पलवल में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से जोड़ने की भी योजना है, जिससे इस रूट की अहमियत और अधिक बढ़ जाएगी। नमो भारत ट्रेन की औसत रफ्तार स्टॉपेज के साथ करीब 100 से 120 किमी प्रति घंटा होगी, जो लोकल ईएमयू ट्रेनों और बसों की तुलना में कहीं ज्यादा तेज है। इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।
राज्य-केंद्र सरकार में फंड पर चल रही है चर्चा
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार और केंद्र सरकार के बीच इस प्रोजेक्ट के रूट एलाइनमेंट और फंडिंग को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इस कॉरिडोर का मुख्य हब सराय काले खां होगा, जहां से यात्री दिल्ली-मेरठ लाइन की रैपिड रेल या दिल्ली-अलवर रूट की रैपिड रेल के जरिए आसानी से आ-जा सकेंगे। इससे अलग-अलग शहरों के बीच कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जाएगी।

