Train Accident in Mumbai: मुंबई की लोकल ट्रेनें शहर की जीवनरेखा मानी जाती हैं, जो रोज़ लाखों यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती हैं। ऐसे में इन ट्रेनों से जुड़ी किसी भी तरह की गड़बड़ी या हादसा सीधे तौर पर आम लोगों के जनजीवन को प्रभावित करता है। सोमवार, 20 अप्रैल की सुबह डोम्बिवली रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जब एक लोकल ट्रेन का रेक पटरी से उतर गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
डोम्बिवली स्टेशन के पास हुआ ट्रेन हादसा
डोम्बिवली रेलवे स्टेशन के पास आज सुपह 8.09 बजे एक लोकल ट्रेन रेक के पटरी से उतरने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। सेंट्रल रेलवे के अनुसार यह लोकल रेक ठाणे के कलवा कारशेड से कल्याण की ओर जा रहा था। गनीमत रही कि लोकल ट्रेन रेक हादसे के समय खाली था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
तीन लोक ट्रेनों की सेवाएं हुई प्रभावित
इस घटना के चलते मुंबई में सुबह-सुबह रेलवे संचालन प्रभावित हुआ है। UP Line की कम से कम तीन लोक ट्रेन सेवाएं देरी से चलीं। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेक को वहां से हटाने और लोकल ट्रेनों का संचालन सुचारू कराने का काम शुरू किया।

