होम = Breaking = सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा ने दिया देश के नाम पहला संदेश, ‘शहीदों’ का बदला लेने की खाई कसम

सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा ने दिया देश के नाम पहला संदेश, ‘शहीदों’ का बदला लेने की खाई कसम

Mojtaba has Delivered his first public message: ईरान के तीसरे सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद अयातुल्ला मोज़तबा खामेनेई ने गुरुवार को देश के नाम पहला संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की शक्ति का इस्तेमाल करने और खाड़ी के अरब देशों पर हमले जारी रखने का जिक्र किया। हालांकि, उनका संदेश अब तक किसी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके संदेश को ईरान की सरकारी टीवी पर एंकर ने पढ़ा। गौरतलब है, 28 फरवरी को अमेरिका-इरजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमले किए। तेहरान में ईरान के दूसरे सुप्रीम लीडर और मोजतबा के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई थी।

मोजतबा ने शहीदों के दले की खाई है कसम

सुप्रीम लीडर मोजतबा ने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ ईरान की नीति ‘दोस्ती’ की रही है। इसके साथ ही उन्होंने इन देशों को अमेरिकी ठिकानों को बंद करने की सलाह दी। मोजतबा का कहना है कि ईरान इन ठिकानों को निशाना बनाना जारी रखेगा। उन्होंने मीनाब स्कूल हमले में शहीद हुए लोगों सहित अन्य ‘शहीदों’ का बदला लेने की कसम खाई। उन्होने कहा कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा। यहां अमेरिकी हमलें में 110 बच्चों समेत 168 लोगों की मौत हुई है। लेकिन अमेरिका ने हमले की जिम्मेदारी से इनकार किया है। अब तक ईरान में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: पूरे फारस की खाड़ी में खून की नदियां बहेंगी: ईरानी द्वीप पर हमले की अटकलों के बीच स्पीकर ग़ालिबाफ़

बंगाल