होम = Breaking = मोनालिसा ने फरमान खान से शादी करने की वजह का किया खुलासा, कहा- पिता साथ आए लेकिन शादी अटेंड नहीं की

मोनालिसा ने फरमान खान से शादी करने की वजह का किया खुलासा, कहा- पिता साथ आए लेकिन शादी अटेंड नहीं की

Viral Mahakumbh girl Monalisa News: महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए अपनी कजरारी आंखों और मिलियन-डॉलर स्माइल से रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा अब एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। बीते दिन मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में शादी कर ली है। परिवार के विरोध के बाद मोनालिसा ने खुद फरमान खान से शादी करने की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया, “पापा मेरे साथ यहीं हैं लेकिन उन्होंने शादी समारोह अटेंड नहीं की।”

हिंदू रीति-रिवाज में शादी हुई

मोनालिसा ने पति फरमान खान के साथ मीडिया के सामने आकर प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने खुलासा किया कि उनकी यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई। “उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ कहा कि फरमान अभी शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन में मैंने ही जोर दिया और यह शादी हो सकी। उन्होंने कहा, “घर पर मेरे मम्मी-पापा मेरी शादी किसी दूसरे से शादी करवाना चाहते थे लेकिन वह बुआ लड़का था और मुझे अच्छा नहीं लगा था। मोनालिसा ने आगे कहा, “अगर बुआ के लड़के से शादी करूंगी तो वह मेरा भाई लगेगा। तभी मैंने फरमान से शादी करना तय किया।” उन्होंने कहा, “यह लव जिहाद नहीं है और मैं सभी धर्मों को एक सम्मान मानती हूं।”

कौन हैं फरमान खान

मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आते हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र रह रहे हैं। दोनों साथ में काम करने वाले हैं। फिलहाल, फरमान खान कोई जाने पहचाने एक्टर नहीं है। फरमान के मुताबिक मोनालिसा ने ही उन्हें प्रपोज किया था। हालांकि उन्होंने शुरू में उनका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन 6 महीने बाद आखिरकार वह उन्हें डेट करने के लिए मान गए और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 

ये भी पढ़ें: कुंभ मेले की वायरल लड़की मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी से रचाई शादी! परिवार का विरोध जारी

बंगाल