होम = Breaking = ऑडी ने VIP रोड पर विदेशी युवती को मारी टक्कर, 15 फीट हवा में उछलने के बाद हुई मौत; CCTV वीडियो आया सामने

ऑडी ने VIP रोड पर विदेशी युवती को मारी टक्कर, 15 फीट हवा में उछलने के बाद हुई मौत; CCTV वीडियो आया सामने

Audi car Hit Turkish woman: पंजाब के मोहाली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू ऑडी कार ने पैदल जा रही विदेशी युवती को टक्कर मार दी। हादसा सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे वीआईपी रोड पर एमकेयर अस्पताल के सामने हुआ, जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

तुर्किए की युवती की हुई मौत

मृतक युवती की पहचान मावलूदा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तुर्की की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, मावलूदा अपने एक दोस्त के साथ एमकेयर अस्पताल में किसी मरीज से मिलने गई थी। जब वह अस्पताल से बाहर निकलकर पैदल सड़क पार कर रही थी, तभी काले रंग की एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मावलूदा करीब 15 फीट हवा में उछल गई और सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। टक्कर लगने के बाद युवती के शरीर से काफी अधिक खून बह गया, जिसकी वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, आरोपी की तलाश

इस पूरी घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार की टक्कर के बाद युवती हवा में उछल कर सड़क की ओर गिर जाती है। पुलिस ने इस फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सड़क पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑडी कार के नंबर और आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: डिवाइडर से उछली बेकाबू फरारी ने रॉन्ग साइड से आ रही कार में मारी जोरदार टक्कर, हादसा CCTV में कैद

बंगाल