होम = Breaking = मोहाली के उस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी जहां CM मान एक दिन पहले हुए भर्ती, एजेंसियां हुईं अलर्ट

मोहाली के उस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी जहां CM मान एक दिन पहले हुए भर्ती, एजेंसियां हुईं अलर्ट

Mohali Hospital Bomb Threat: पंजाब के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मालूम हो कि सीएम भगवंत मान भी इलाज के लिए इसी अस्पताल में भर्ती है। इस सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धमकी में कहा गया है कि फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को दोपहर 1:11 पर बम से उड़ा दिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से स्कूलों को खाली कराया गया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 2 CRPF स्कूलों और 4 अदालतों को मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां फिर अलर्ट पर

बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा 

अस्पताल परिसर और आस-पास के इलाकों में पूरी जांच के लिए पुलिस की पांच टीमों के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अभी अस्पताल में मेडिकल देखरेख में हैं।

रुटीन चेकअप के लिए सोमवार को भर्ती हुए थी सीएम मान

52 वर्षीय मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार को फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम मान यहां रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ, मेरठ समेत यूपी के 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान

बंगाल