होम = Breaking = मेघालय की अवैध कोयला खदान में विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत; PM मोदी ने मृतकों के परिवार को मुआवजे का ऐलान किया

मेघालय की अवैध कोयला खदान में विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत; PM मोदी ने मृतकों के परिवार को मुआवजे का ऐलान किया

Meghalaya Coal Mine Accident: मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के थांगस्कू इलाके में गुरुवार सुबह अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस महानिदेशक आई नोंगरांग ने बताया कि अब तक 18 शव बरामद किए गए हैं, लेकिन खदान में और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। विस्फोट के समय खदान में कितने लोग मौजूद थे, इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

बचाव और तलाशी अभियान जारी

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर तुरंत पहुंच गए और राहत एवं खोज अभियान में जुट गए। अधिकारियों ने बताया कि टीम खदान के अंदर फंसे लोगों को निकालने के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस और प्रशासन घटना स्थल पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री और राज्य सरकार ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने उच्च स्तरीय जांच की घोषणा की है। पीएमओ ने मृतकों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

केंद्रीय कोयला मंत्रालय भी स्थिति पर नजर

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मंत्रालय मेघालय सरकार के संपर्क में है ताकि फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द बचाया जा सके। उन्होंने राज्य सरकार से पूरी रिपोर्ट मंगाकर दोषियों की पहचान और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Philippines Fire: दक्षिणी फिलीपींस में भीषण आग, हजारों लोग हुए बेघर; बचाव कार्य जारी

बंगाल