होम = Breaking = महाराष्ट्र के भिवंडी की डाइंग कंपनी में भीषण आग, 5 दमकल गाड़ियां मौके पर; तीन मंज़िलें चपेट में

महाराष्ट्र के भिवंडी की डाइंग कंपनी में भीषण आग, 5 दमकल गाड़ियां मौके पर; तीन मंज़िलें चपेट में

Massive fire erupts at dyeing company: महाराष्ट्र के भिवंडी से देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। खोक्खा कंपाउंड स्थित निलेश डाइंग कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने इमारत की तीन मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

डाइंग कंपनी पूरी तरह से जली

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आंकलन और आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, डाइंग कंपनी पूरी तरह जल चुकी है। फायर ब्रिगेड को 5 घंटे से ज्यादा की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए डाइंग के आस-पास रिहायशी इलाका होने की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में आधी रात फैक्ट्री में भीषण आग लगी : शॉर्ट सर्किट के चलते पावर हैंडलूम फैक्ट्री धू-धूकर जलती रही

बंगाल