होम = Breaking = नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई मजदूर फंसे; फायरब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद

नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई मजदूर फंसे; फायरब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Noida Fire News: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-4 में गुरुवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दूर-दूर तक धुआं और लपटें दिखाई देने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं, जबकि फैक्ट्री में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फायरब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और फैक्ट्री में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस और फायर विभाग के अनुसार, थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-4 में स्थित बिजली के मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लगने की सूचना मिली थी।

फैक्ट्री में 50 मजदूर थे

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में रात की शिफ्ट में लगभग 50 लोग काम कर रहे थे, जो आग लगने के कारण अंदर फंस गए थे। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और खिड़कियों के शीशे तोड़कर और हाइड्रोलिक की मदद से कर्मचारियों को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: जींद में होली के रंग बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, 5 महिलाओं की मौत, 16 से ज्यादा झुलसे

Tags : Fire noida

बंगाल