होम = Breaking = 4 दिन की भारत यात्रा पर मार्क कार्नी आज पहुंचेंगे, PM मोदी से अहम मुद्दों पर बातचीत

4 दिन की भारत यात्रा पर मार्क कार्नी आज पहुंचेंगे, PM मोदी से अहम मुद्दों पर बातचीत

by | Feb 27, 2026 | Breaking, News Top

Mark Carney Visit india: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज से चार दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। 27 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चलने वाले इस दौरे की शुरुआत मुंबई से होगी। ऐसे समय में हो रही यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप की नज़र कनाडा के अल्बर्टा पर! अमेरिकी अफसरों ने कनाडा के अलगाववादियों से की ‘सीक्रेट मीटिंग’, जानें अबतक क्या-क्या हुआ

कार्नी बतौर कनाडा पीएम पहली बार आ रहे हैं भारत

चार दिवसीय भारत यात्रा पर कार्नी शुक्रवार से शुरू होने वाली चार दिवसीय भारत यात्रा पर होंगे, जो प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करना है, जो 2023 में एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या को लेकर हुए राजनयिक विवाद के बाद काफी तनावपूर्ण हो गए थे। कनाडाई प्रधानमंत्री का पहला पड़ाव मुंबई होगा, जहां वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शीर्ष भारतीय और कनाडाई कॉरपोरेट नेताओं, वित्तीय विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों के साथ बातचीत करेंगे। कार्नी रविवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे और दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच सोमवार को व्यापक वार्ता होगी।

भारत में निवेश बढ़ाना चाहता है कनाडा

भारत इस वक्त दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और यही वजह है कि कनाडा के साथ उसके आर्थिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। कनाडा के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दोनों देशों के बीच वार्षिक व्यापार 21 अरब डॉलर से अधिक पहुंच चुका है। भारत में 600 से ज्यादा कनाडाई कंपनियां सक्रिय हैं, जबकि भारत से कनाडा को दवाइयां, रत्न-आभूषण और समुद्री उत्पाद प्रमुख निर्यात के रूप में भेजे जाते हैं। कनाडा के बड़े पेंशन फंड पहले ही भारत के रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भारी निवेश कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 100 बिलियन डॉलर (8 लाख करोड़ रुपये से अधिक) का निवेश किया जा चुका है। आने वाले समय में कनाडा इस निवेश को और विस्तार देने की योजना बना रहा है, जिससे दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी और गहरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: कनाडा के स्कूल में फायरिंग से कम से कम 9 लोगों की मौत व 27 घायल

बंगाल